फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding youths thrashed for making obscene gestures

Mirzapur News: अश्लील इशारे करने पर बाइक सवार युवकों की पिटाई

Sat, 13 May 2023 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youths thrashed for making obscene gestures
राजगढ़। क्षेत्र के लूसा गांव के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर शुक्रवार पिकअप सवार लड़कियों को अश्लील इशारे करने वाले बाइक सवार युवकों की लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची कर्मा पुलिस ने चार लोगों को पकड़कर राजगढ़ पुलिस को सौंप दिया। पिकअप में सवार लोगों ने बताया कि सोनभद्र से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर कोरांव, प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवक पिकअप में पीछे बैठी लड़कियों को अश्लील इशारे करने लगे। लड़कियों के कहने पर पिकअप में सवार लोगों ने गाड़ी रोक कर लोगों ने बाइक सवारों की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पिकअप सवारों के परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने भी बाइक सवार युवकों की जमकर पिटाई की और उन्हें अपने साथ ले जाने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची कर्मा पुलिस ने सभी को पकड़कर राजगढ़ थाने भेज दिया। थानाध्यक्ष राजगढ़ राणा प्रताप यादव ने बताया कि मारपीट करने वाले चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed