{"_id":"659461efb92bf15d2205e096","slug":"bike-riding-youth-returning-from-sakteshgarh-ashram-dies-in-accident-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-10666-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सक्तेशगढ़ आश्रम से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सक्तेशगढ़ आश्रम से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली के राजमार्ग-74 पर सोमवार को रात करीब आठ बजे खानपुर गांव के सामने गलत साइड से आ रहे पिकअप में सामने से आ रहे बाइक सवार टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ आ रहे बाइक सवार दो अन्य साथी घायलों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर नहीं थे। वहां पिकअप चालक के साथियों ने विवाद किया। किसी तरह वहां से घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात एक युवक की मौत हो गई।
कछवां डीह निवासी 28 वर्षीय राज पाण्डेय और 25 वर्षीय सत्या एक बाइक और दूसरी बाइक पर उनके दो अन्य साथी नव वर्ष पर सोमवार को सक्तेशगढ़ आश्रम घूमने गए थे। रात में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में खानपुर के पास खाली पिकअप मंगरहा से चुनार की तरफ जा रही थी। खानपुर में दूसरे वाहन से पास लेते हुए पिकअप दूसरी ओर आ गया। इससे सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। इस हादसे में राज पाण्डेय और सत्या पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे उनके साथ चल रहे साथियों ने पिकअप की चाबी निकाल ली और हादसे में घायल युवकों को मंगरहा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां पहुंचे पिकअप चालक के साथियों ने मारपीट की। निजी अस्पताल में डाॅक्टर न होने से इलाज नहीं हो सका। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को परिजनों के साथ वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया। इसके बाद मंगरहा निवासी पिकअप वाहन स्वामी को पुलिस अपने साथ लेकर चुनार कोतवाली गई। मौके से पुलिस को जाते देख पास में ही छिपे पिकअप वाहन स्वामी के साथी दोबारा अस्पताल पहुंचे और घायल युवकों को देखने आए परिजनों पर टूट पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बीच-बचाव किया। दोनों तरफ के कुछ लोगों को पुलिस कोतवाली लेकर गई। उधर, वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर उपचार के दौरान राज पाण्डेय की मौत हो गई। राज चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह कछवां बाजार में अपने भाई की कपड़े की दुकान पर रहता था। चुनार थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायल राज की मौत हो गई है।