फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding youth dies after colliding with divider, teenager injured

Mirzapur News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, किशोर घायल

Tue, 05 Sep 2023 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after colliding with divider, teenager injured
विंध्याचल। मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे मार्ग पर विंंध्याचल थाना क्षेत्र के कालीखोह शिवपुर कोईरान बस्ती के पास सोमवार की शाम बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर राम गया घाट निवासी लवकुश यादव (25) पुत्र रमाशंकर यादव अपने मित्र मोनू सोनकर (17) पुत्र लालचंद सोनकर के साथ विंध्याचल किसी काम से गए थे। घर लौटते समय मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर काली खोह शिवपुर कोईरान बस्ती स्थित सड़क पर अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में डाॅ.अजीत कुमार ने लवकुश यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मोनू सोनकर का इलाज किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लवकुश चार भाई में तीसरे नंबर पर थे। थानाध्यक्ष अरविंद पाण्डेय ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed