फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding youth dies after colliding with divider

Mirzapur News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 22 Nov 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after colliding with divider
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के कुशहा तिराहा के पास मंगलवार को देर शाम को बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनाें को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के चकडीहा गांव निवासी आनंद कुमार (23) पुत्र कन्हैया लाल व मुकेश कुमार (20) पुत्र प्रेमचंद एक बाइक से विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव अपने ननिहाल गए थे। वहां से शाम करीब सात बजे दोनों घर लौट रहे थे। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर कुशहा तिराहा के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। बाइक आनंद कुमार चला रहा था। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई भेजा। जहां डाॅक्टर ने आनंद कुमार (23) को मृत घोषित कर दिया। घायल मुकेश का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि डिवाइडर से टकराने से बाइक चालक की मौत हुई है। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed