फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding youth dies after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being crushed by truck
अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित नरायनपुर बाईपास सिकिया मोड़ के पास रविवार की सुबह ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के शेरपुर निवासी अंकित कुमार विश्वकर्मा (22) पुत्र हेमलाल विश्वकर्मा रविवार की सुबह बाइक में पेट्रोल लेने के लिए घर से निकला था। वह सिकिया स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था कि नरायनपुर बाईपास पर अहरौरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार गिर गया। ट्रक बाइक को घसीटते हुए दूर तक ले गया। हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। अंकित माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है। जिसकी शादी अभी नहीं हुई है। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़कर गाड़ी को थाने में खड़ा कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। ट्रक चालक की लापरवाही के चलते अंकित की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed