{"_id":"650c8e21978c22da9a06c104","slug":"bike-riding-miscreants-shot-a-student-returning-home-after-missing-the-train-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-5886-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रेन छूटने पर घर लौट रहे छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रेन छूटने पर घर लौट रहे छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास कालोनी के पास बुधवार को देर रात ट्रेन छूटने के बाद पैदल घर लौट रहे छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उसका बैग छीनने का प्रयास किया। शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। गोली दाहिने बांह पर लगी है। छात्र ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले गए। सूचना पर कटरा और शहर कोतवाली पुलिस जांच करने पहुंची। पुलिस ने इस मामले को आशनाई से जुड़ा बता रही है।
चील्ह थाना क्षेत्र के कमासिन निवासी हर्ष सिंह (22) पुत्र अनूप सिंह बचपन से अपने मामा प्रदीप सिंह निवासी कतवारु का पुरा के घर पर रहा है। हर्ष प्रयागराज के रावतपुर झलवा स्थित यूनाइटेड यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय वर्ष का छात्र है। प्रयागराज में वह किराये पर कमरा लेकर रहता है। चार दिन पहले छुट्टी मिलने पर वह मामा के घर आया था। सोमवार की रात उसे प्रयागराज मगध एक्सप्रेस से जाना था। हर्ष ने बताया कि शाम को जीआईसी में मैच खेला। इसके बाद बाजार व घाट घूमने गया। रात करीब नौ बजे मामा के घर से ट्राली बैग लेकर प्रयागराज जाने के लिए स्टेशन पहुंचा। मोबाइल चार्ज नहीं होने के कारण स्टेशन के गेट पर चाय की दुकान पर मोबाइल फोन चार्ज किया। इस दौरान जब उसने एप पर ट्रेन की लोकेशन देखी तो ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन से जा चुकी थी। ट्रेन छूटने पर मामा को बताया। इस पर उन्होंने घर आने को कहा। वह पैदल मामा घर जा रहा था।
रास्ते में आवास-विकास कालोनी स्थित पानी की टंकी के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और फायरिंग कर बैग छीनने का प्रयास करने लगे। बाइक सवार एक बदमाश हेलमेट लगाए था और दूसरा काले कपड़े से मुंह ढंका था। पहली गाेली उसके बांह में लगी। वह भागने लगा तो बदमाश ने दूसरी गोली फायर की। बचने की कोशिश करते हुए ट्राली लेकर कालोनी की ओर भागा। इसके बाद मामा को फोन किया। परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर गए। आशंका जताई कि ट्राली में भरे सामान को लूटने के लिए बदमाशों ने उसे गोली मारी। उधर, गोली चलने की सूचना पर शहर व कटरा कोतवाली पुलिस मामले की जांच करने पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस दो अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि हर्ष सिंह को आवास-विकास कालोनी में अज्ञात लोगों द्वारा पीछे गोली मारने की बात बताई गई है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच करने पर प्रथम दृष्टया पुलिस को यह पता चला है कि मामला किसी लड़की को लेकर विवाद का है। आशनाई के मामले की जांच की जा रही है। जो घटना स्थल बताया गया, वहां कुछ नहीं मिला। परिजनों की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।