फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding miscreants looted chain from female teacher with pistol

Mirzapur News: महिला शिक्षक से बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल सटाकर लूटी चेन

Sat, 29 Apr 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted chain from female teacher with pistol
विंध्याचल। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर प्रस्तावित वृद्धा आश्रम के पास शुक्रवार की सुबह के समय बाइक से पत्नी के साथ जा रहे पति को बाइक सवार बदमाशों ने रोका। बाइक रोक कर पति से बात करते समय बदमाशों ने पिस्टल सटा कर महिला शिक्षक के गले से सोने की चेन लूट लिया बाइक सवार तीनों बदमाश फरार हो गए। घबराए दंपती ने अष्टभुजा चौकी में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस सीसी टीवी फुटेज के सहारे छानबीन में जुटी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी सचिव सिंह अपने पत्नी व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालडिग्गी में मकान बनवा कर रहते हैं। पति स्वास्थ्य विभाग विजयपुर सरोई में तैनात है। पत्नी ममता सिंह बबुरा प्राइमरी पाठशाला में शिक्षक है। प्रतिदिन की तरह पति-पत्नी लालडिग्गी मकान से बाइक पर सवार होकर सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर शिवपुर के पास स्थित प्रस्तावित वृद्ध आश्रम के पास पहुंचे कि पीछे से बिना नंबर पल्सर गाड़ी पर सवार तीन बदमाश आए। बदमाश सचिव सिंह की गाड़ी रोक कर उनसे बात करने लगे। तभी पीछे बैठे दोनों युवकों ने महिला शिक्षक को पिस्टल सटा कर गले में पहने दो भर की सोने की चेन ले लिया। जब तक दंपती कुछ समझ कर शोर मचाते। तीनों बदमाश बाइक से अकोढ़ी की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने अष्टभुजा चौकी पर जाकर लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर विंध्याचल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हाईवे पर दुकान व आसपास के मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। थाना प्रभारी अतुल राय ने बताया कि दंपती बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। सूचना मिली है कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल सटाकर छिनैती किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्दी बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed