फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riders were injured while running from the crowd

भीड़ से भागते हुए घायल हुए थे बाइक सवार

Thu, 02 Sep 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike riders were injured while running from the crowd
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव स्थित जौनपुरिया ढाबे पर मंगलवार की रात को छिनैैती मामले ने नया मोड़ ले लिया। मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं पड़ी है। छिनैती का मामला गलत है। बाइक सवार भीड़ के डर से भागते हुए हादसे का शिकार हो गए। उनका उपचार कराकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा स्थित जौनपुरिया ढाबे पर मंगलवार की देर रात को ट्रक चालकों से छिनैती करने के दौरान भीड़ ने बदमाशों को दौड़ाया। बाइक से भागते हुए बदमाश सड़क हादसे में घायल हो गए। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने बताया कि लूट या छिनैती का मामला नहीं था। बाइक सवार जौनपुरिया ढाबा पर खड़क होकर अपने साथियों का इंतजर कर रहे थे। काफी देर तक ढाबा के सामने खड़े रहने पर युवको को देखकर ढाबा मालिक ने चोर समझ कर शोर मचाया। भीड़ को आता देखकर बाइक सवार घबराकर भागने लगे। घबराहट में भाग रहे युवक भावां बाजार के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ गए। हादसे में घायल देवरी कला गांव निवासी गोलू (25), रामसकल (22) व दूसरे बाइक सवार रामबली (32) निवासी बघौड़ा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस द्वारा तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद सभी लोगों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed