फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider Rajgir dies after being hit by tractor

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार राजगीर की मौत

Thu, 26 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike rider Rajgir dies after being hit by tractor
विंध्याचल थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास मंगलवार को देर रात मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार राजगीर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के अरगजा पांडेपुर गांव निवासी लक्ष्मण बिंद (40) पुत्र. स्व. अमृतलाल बिंद विंध्याचल कस्बे में राजगीर का काम करते थे। मंगलवार की शाम कार्य खत्म कर वे अमरावती चौराहे पर बैठकर अपने साथियों का इंतजार करते रहे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब कोई साथी नहीं आया तो वे बाइक से अपने घर के लिए निकल गए। वे एफसीआई गोदाम के पास पहुंचे थे कि मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने विंध्याचल कोतवाली में दी। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस राजगीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। लक्ष्मण से दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed