फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider mother and innocent died due to collision with dumper

डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां और मासूम की मौत

Mon, 28 Feb 2022 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Bike rider mother and innocent died due to collision with dumper
मिर्जापुर-प्रयाराराज सीमा पर मांडा थाना क्षेत्र के बसकड़ी गांव के पास सोमवार की शाम को डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कल रुदईपुर निवासी रमेश कुमार पुत्र फुलचंद बिंद अपनी बहन शकुंतला (25) पत्नी विजय बहादुर व भांजे बाबा (2) को सोमवार की शाम को छह बजे उसके ससुराल प्रयागराज जिले के मांडा थाना के बसकड़ी गांव पहुंचाने जा रहा था। युवक बाइक से पाली भारतगंज मार्ग पर बसकड़ी गांव में पहुंच चुका था कि सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे शकुंतला देवी व उसके पुत्र बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। रमेश कुमार घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मायके बिहसड़ा रुदईपुर व ससुराल बसकडी में मातम पसर गया। शकुंतला डेढ़ माह से मायके में ही थी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। मांडा पुलिस पहुंच कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed