फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider injured in the accident died during treatment

Mirzapur News: हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

Mon, 20 Mar 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in the accident died during treatment
हलिया। क्षेत्र के राजपुर गांव के पास बीते बुधवार को सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की रविवार को सुबह प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। राजपुर गांव निवासी मानिकलाल (18) पुत्र अरविंद किसी कार्य से बाइक से हथेड़ा गांव गए थे। बीते बुधवार को घर लौटते समय उनकी बाइक हलिया-सोनगढ़ा मार्ग पर राजपुर गांव में बुधवार को सामने से आ रहे बाइक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार मानिक लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक डाॅ.अभिषेक जायसवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया था। परिजन उन्हें लेकर प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इस बीच रविवार को सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed