फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider injured in accident dies

Mirzapur News: हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 23 May 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in accident dies
पड़री। थाना क्षेत्र के चट्टर नदी के पास बीते 14 मई को हुए हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान बुधवार को सुबह ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई।
विज्ञापन

चुनार के सेमरी निवासी सत्य प्रकाश अपने साथी गोलू निवासी धौंहा के साथ 14 मई को बाइक से अपने साढ़ू छन्नू लाल निवासी बनतरवा दाढ़ी राम के यहां जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में पड़री बाजार में पेट्रोल पंप पर जाकर पेट्रोल भरवाने के बाद चट्टर नदी के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक से टकरा गए। इस हादसे में दूसरे बाइक पर सवार दीपक निवासी भोजपुर पहाड़ी तथा विरेंद्र निवासी पथरहा के अलावा सत्य प्रकाश और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को पड़री पीएससी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख सभी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां से सत्य प्रकाश तथा गोलू को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया था। इस बीच बुधवार को सुबह सत्य प्रकाश (35) की उपचार के दौरान ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई। मौत होने पर परिजन शव लेकर घर आ गए और सूचना पड़री पुलिस को दी। सत्य प्रकाश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी पूनम रो-रोकर बेहाल हैं। सत्य प्रकाश से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पड़री थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि हादसे में घायल की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed