फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies due to jeep collision

जीप की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

Sat, 20 Mar 2021 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to jeep collision
जमालपुर। थाना क्षेत्र के जेके स्टेट हाईवे पर जलालपुर तालाब के सामने शुक्रवार की दोपहर जीप की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय हरगेन यादव की बहुआर गांव के पास स्टेट हाईवे पर चाय की दुकान है। वह शुक्रवार की सुबह बाइक से जमालपुर बाजार आया हुआ था। काम पूरा कर घर वापस लौटते समय वह स्टेट हाइवे पर जलालपुर गांव के तालाब पहुंचा था कि सामने की तरफ से चकिया जनपद चंदौली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में बाइक कई फिट ऊपर उछल गयी। बाइक सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस बाईक के साथ ही महिंद्रा थार गाड़ी और चालक को थाने ले आई। मृतक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। मृतक चाय की दुकान से ही परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक की मौत से उसकी पत्नी कमलेश देवी और उसके पुत्र का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। मृतक के पुत्र राजेन्द्र यादव उर्फ टिंकू ने थाने मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चालक आदित्य नारायण गुप्ता निवासी नीबी कला थाना चकिया चंदौली के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed