फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after colliding with divider, 6 people injured after Bolero overturns

Mirzapur News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत, बोलेरो पटलने से 6 लोग घायल

Wed, 05 Feb 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with divider, 6 people injured after Bolero overturns
जिले में मंगलवार को हुए दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। लालगंज के खजुरी ब्रिज के पास सुबह डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की जान चली गई।
विज्ञापन

वहीं, हलिया क्षेत्र के हथेड़ा गांव के बेकाबू बोलेरो पलटने से उसमे सवार लोग घायल हो गए।
लालगंज के बसही खुर्द निवासी रविंद्र (25) सुबह दवा लेने के लिए कोलकम गांव गया था। वहां से घर लौटते समय खजुरी ब्रिज के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई। डॉक्टर ने उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविंद्र दो भाइयों में छोटा था। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा हलिया क्षेत्र में हुआ। मध्य प्रदेश के सीधी इमलिया थाना क्षेत्र के पवरिया गांव निवासी अब्दुल हमीद बोलेरो से अपने परिवार के साथ हलिया निवासी अपने बहनोई चिराग अली के घर आ रहे थे।

अदवा-हलिया मार्ग पर हथेडा गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बोलेरो पलट गई।
हादसे में बोलेरो सवार शकुंतला बेगम (50), सुहानी (5), दिलशाद (3), लाला बख्श (62), बाबूलाल (48) और चालक अब्दुल हमीद (40) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed