फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 26 Mar 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर हरसड़ गांव के सामने बृहस्पतिवार की देर रात को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव निवासी रिंकू कोल (30) राजमिस्त्री का काम करता था। बृहस्पतिवार को सोठिया गांव में काम पर गया था। देर रात घर वापस लौटते समय हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग स्थित हरसड़ गांव में ट्रक की चपेट में आ गया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने शिनाख्त करवाने के बाद घटना की सूचना परिजनों को दी। हादसे की खबर सुन रिंकू की पत्नी रीता व परिजनों का रो रो कर हाल-बेहाल है। युवक के घर पहुंचकर ग्राम प्रधान पति पुंडरीक सिंह मोनू ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। शासन से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed