फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being hit by a truck

Mirzapur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 12 Apr 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a truck
चुनार थाना क्षेत्र के दुर्गा जी मोड़ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

चुनार। थाना क्षेत्र के दुर्गा जी मोड़ के पास शनिवार शाम बाइक सवार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहचान अहरौरा थाना क्षेत्र के इमिलियाचट्टी गांव निवासी मुकेश कुमार (22) रूप में हुई। मुकेश अपने गांव के ही मित्र सोनू के साथ बाइक से मिर्जापुर से घर आ रहा था। दुर्गा जी मोड़ के पास बाइक असंतुलित होने पर पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। मुकेश ट्रक के पहिए की चपेट में आकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख साथी सोनू घबरा गया। मौके से भाग गया। घटना के बाद चालक ट्रक को कुछ आगे ले जाकर खड़ा कर भाग गया। महेंद्र विवाहित था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। तीन बहनों में वह अकेला भाई था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। तीसरी का विवाह तय बताया गया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाएं थे। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed