फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being crushed by unknown vehicle

अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 27 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by unknown vehicle
लालगंज कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के करनपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पहाड़ी के ऊपर शनिवार की देर रात किसी वाहन से कुचलकर अज्ञात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत धसड़ा गांव निवासी प्रकाश सरोज (27) शनिवार को किसी काम से विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी गांव गया था। शनिवार की देर रात को वह वापस अपने घर आ रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी के ढलान पर स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। रास्ते से गुजर रहे किसी वाहन चालक ने हादसे की सूचना करनपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची करनपुर चौकी पुलिस उसे मंडलीय अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक उसने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed