{"_id":"631b82a6f745cf1af5265366","slug":"bike-rider-dies-after-being-crushed-by-truck-mirzapur-news-vns67331818","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
जिगना/विंध्याचल। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर अष्टभुजा के पास शुक्रवार की देर शाम को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा कर मृतक के परिजनों को सूचना दिया।
प्रयागराज जनपद के मांडा थाना के सकरी गांव निवासी रामू बिन्द (22) पुत्र लाल चंद्र व आशीष बिन्द (21) पुत्र रामआसरे बिन्द बाइक से शुक्रवार की शाम मिर्जापुर से सकरी अपने घर जा रहे थे। अष्टभुजा के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। रामू ट्रक के पहिए के नीचे चला गया। जिससे रामू बिन्द की ट्रक से कुचल कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार उसका साथी आशीष बिंद घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।