{"_id":"67450bcad2931ca627067527","slug":"bike-rider-dies-after-being-crushed-by-a-heavy-vehicle-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-803148-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भारी वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भारी वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
चुनार। चुनार-मिर्जापुर मार्ग पर समसपुर गांव के सामने सोमवार की शाम किसी भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
रैपुरिया गांव निवासी स्नेह कुमार (32) पुत्र ओमप्रकाश सिंह टावर लगाने के लिए सर्वे करने मिर्जापुर गए थे। वहां काम करने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में शाम करीब चार बजे समसपुर गांव के सामने किसी भारी की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पास मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने घर वालों को सूचना दी। स्नेह कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे वह किसी मोबाइल टावर कंपनी में सर्वे का काम करते थे। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि हादसे में युवक की मौत होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।