{"_id":"63a35f6b66ac480021740a6b","slug":"bike-rider-brother-in-law-killed-in-vehicle-collision-brother-in-law-injured-mirzapur-news-vns6898111124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: वाहन के टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: वाहन के टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल
विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव के पास बुधवार की शाम मिक्सर वाहन के टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा रिश्तेदार घायल हो गया।
अदलहाट थाना क्षेत्र के दर्रा गांव निवासी रामलाल (40) पुत्र कल्लू यादव अपने साले पप्पू यादव (38) पुत्र रघुवर निवासी गौरही थाना अदलहाट के साथ लालगंज से तेरही में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सीमेंट फैक्ट्री मोड़ के पास शाम लगभग साढ़े छह बजे पीछे से आ रहे मिक्सर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार जीजा-साला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका देख चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
उधर, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ ले गयी। जहां चिकित्सक ने रामलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि पप्पू यादव को हल्की चोट आने के कारण इलाज कर घर जाने के लिए छोड़ दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रामलाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों का आरोप था कि राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में लगी निर्माण कंपनी के मिक्सर वाहन से हादसा हुआ है। रामलाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और उनसे तीन पुत्र पुत्रियां श्लोक, नेहा, चुन्नू, हैं।
कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।