फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike collides with tree, one dead, four injured

Mirzapur News: बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल

Tue, 28 May 2024 05:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, one dead, four injured
हलिया। थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव निवासी पांच लोग तीन बाइक से रविवार को शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में घोरावल-दीपनगर मार्ग पर ब्रह्म बाबा चौरा के पास तीनों बाइक असंतुलित होकर आम के पेड़ से टकरा गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव निवासी जोखू (50) अपने चार साथियों के साथ रविवार को तीन बाइक से सोनभद्र के घोरावल गए थे। जोखू अपने साथ बाइक पर सुवेचंद उर्फ सूरज (35) को बैठाए हुए थे। दूसरी बाइक पर रामसागर (32) तथा हीरा (55) और तीसरी बाइक पर जयशंकर (30) थे। वहां से सभी शाम को साढ़े पांच बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में घोरावल-दीपनगर मार्ग पर ब्रह्म बाबा तालाब के पास असंतुलित होकर बाइक आम के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही जोखू की मौत हो गई। बाइक सवार अन्य लोग घायल हो गए। मौत की सूचना पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जोखू से एक पुत्र है। पत्नी गुजराती का रो-रोकर बेहाल है। सोमवार को सुबह जानकारी मिलने पर जोखू के घर पर गांव के लोग जुट गए। ग्राम प्रधान नगीना ने जोखू के परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार से नियमानुसार हर संभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि हादसे में जोखू की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed