फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike collided with the wall two died one injured police busy investigating the matter

Mirzapur News: दीवार से टकराई बाइक, दो की मौत, एक घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Mon, 19 May 2025 11:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 19 May 2025 11:40 PM IST
सार

अनियंत्रित बाइक दीवार से जाकर टकरा गई। घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Bike collided with the wall two died one injured police busy investigating the matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लालगंज थाना क्षेत्र के दिघुली गांव के पास सोमवार की रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचने पर डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के दिघुली निवासी सुंदर ( 26 )अपने में ममेरे भाई लवकुश (21) व साथी  धर्मेंद्र (28) के साथ किसी रिश्तेदारी में गए थे। रात को तीनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। दिघुली  गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार में जा टकराई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से उनको सीएससी पहुंचाया गया । जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचने पर डॉक्टर ने सुंदर और लवकुश को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष लालगंज संजय सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार तीन घायल हुए। ट्रामा सेंटर में दो को मृत घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed