फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike collided with a standing truck, youth died

Mirzapur News: खड़े ट्रक में टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 04 Jun 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a standing truck, youth died
अहरौरा। वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय शनिवार की रात बाइक अनियंत्रित होने के कारण वाहन सवार सरसवा गांव के पास स्थित सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उधर, स्थिति बिगड़ते देख ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे रोककर पुलिस को सूचना दी। साथ ही सड़क पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


चुनार थाना क्षेत्र के नवगरहा गांव निवासी शिव प्रसाद भारती के तीन पुत्रों में सबसे छोटे राजन (30) केरल में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। लगभग दस दिन पूर्व वे केरल से घर लौटे थे। रविवार को वे जसवा गांव निवासी नरेश की लड़की की शादी में अपने रिश्तेदार भंतु (35) पुत्र रामचंदर निवासी ग्राम नेवादा थाना अदलहाट व एक अन्य के साथ गए थे। शादी से वापस लौटते समय रात में बाइक सवार तीनों युवक सरसवा गांव स्थित खनिज बैरियर के पास पहुंचे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। इस हादसे में राजन की मौके पर ही मौत हो गई। वही बंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राजन अविवाहित थे। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों कोहराम मच गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि सड़क पर कुछ पत्थर का टुकड़ा रखा गया था। जिसको हटवा कर जाम खुलवा दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed