फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Big revelation in the murder case of a young man, the wife along with her lover had killed the husband

UP Crime: युवक के हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

Sun, 29 Oct 2023 04:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 29 Oct 2023 04:23 PM IST
सार

चुनार थाना क्षेत्र के बिशुनपुर जरहा गांव निवासी अनुज कुमार सिंह की 27 अक्टूबर की रात घर लौटते समय सिर कूंच कर हत्या कर दी गई थी। मृतक अनुज के पिता बुद्धू सिंह ने बहू और उसके भाई के खिलाफ हत्या की साजिश रचने की तारीख देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी।

विज्ञापन
Big revelation in the murder case of a young man, the wife along with her lover had killed the husband
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चुनार थाना क्षेत्र के जरहा गांव में हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मोबाइल ले लिए जाने के बाद पत्नी ने ही प्रेमी व भाई से अपने पति की हत्या कराई थी। 

विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के बिशुनपुर जरहा गांव निवासी अनुज कुमार सिंह की 27 अक्टूबर की रात घर लौटते समय सिर कूच कर हत्या कर दी गई थी। मृतक अनुज के पिता बुद्धू सिंह ने बहू और उसके भाई के खिलाफ हत्या की साजिश रचने की तारीख देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी।
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए थे हुए एएसपी नक्सली ओपी सिंह ने बताया कि मृतक अनुज की पत्नी भावना का शादी से पहले जयप्रकाश सिंह से प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद भी मोबाइल के जरिए बात हो रही थी। जानकारी होने पर पति अनुज ने पत्नी भावना से मोबाइल ले लिया था। मोबाइल ले लिए जाने के कारण भावना का उसके प्रेमी से बात नहीं हो पा रहा था। भावना ने अपने प्रेमी को बताया कि उसका पति चुनार के इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में कार्य करता है। उसे आने-जाने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद भावना ने प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति अनुज को  प्रेमी जयप्रकाश में साथ मिलकर रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्रेमी जयप्रकाश, भावना के भाई अनूप व अपने नौकर मंगरु के साथ मिलकर सिर कूंच कर हत्या कर दिया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed