फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bicycles will no longer run

साइकल अब नहीं चलेगी

Thu, 15 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 15 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bicycles will no longer run
खाट सभा के दौरान किसान से बात करते राहुल गांधी।
किसानों को कर्ज माफी दिलाने के लिए देवरिया से दिल्ली की यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के ब्रेक के बाद बुधवार को मिर्जापुर और भदोही में थे। यहां बिहसड़ा (़लालगंज) और मड़िहान की खाट सभाओं में उनके मुद्दे थोड़े बदले हुए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा और प्रदेश की सपा सरकार पर भी पहली बार खुलकर हमला बोला। मंगलवार को सपा में शुरू हुई उठापटक का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि सपा की साइकल पंक्चर पहले ही हो गई थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस साइकल का एक टायर फेंकने की कोशिश की है। कहा, साढ़े चार साल बाद भ्रष्ट मंत्रियों को बर्खास्त कर साइकल ठीक करने की कोशिश का कोई मतलब नहीं है। अब वक्त आ गया है कि हमने पहले कहा था हाथी खा जाता है, आपने विदा कर दिया। अब साइकल की भी विदाई करने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, यूपी में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क तीनों क्षेत्रों में बदहाल है। 27 साल तक यहां सपा, बसपा और भाजपा की सरकार रही। ये चंद लोगों की सरकारें थीं और इन्होंने चंद लोगों के लिए ही काम किया। यूपी के लिए किसी ने काम नहीं किया। राहुल ने कहा कि यूपी में क्षमता है। यह प्रदेश आगे जा सकता है। आप हमें मौका दीजिए, यूपी का चेहरा बदल देंगे। बोले, यूपी सरकार ने सड़कें तो बनाई मगर ये साइकल लायक भी नही है। मोटर साइकल या कार तो यहां चल ही नहीं सकती। दरअसल, यहां सड़के तो ठेकेदारों को अमीर बनाने के लिए बनाई जाती हैं। बोले, कांग्रेस सत्ता में आई तो सड़कें छह माह के लिए नहीं बल्कि दस वर्ष के लिए बनाई जाएंगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि यूपी के किसानों की शिकायत है कि यहां बिजली का बिल तो आ जाता है मगर बिजली नहीं आती। जब बिजली की नहीं रहेगी तो यूपी का विकास कैसे होगा। कांग्रेस मानती है कि किसानों का बिजली बिल आधा होना चाहिए। कांग्रेस की सरकार बनने पर ये होगा। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और उनको उपज का बाजिब दाम मिलेगा।
विज्ञापन



...तो किसान का कर्ज माफ कर सकते हैं मोदी
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि यूपीए की सरकार में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमत 140 डालर प्रति बैरल था। आज यह घटकर 40 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। पेट्रोल का पैसा मोदी जी के करीबी उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है। पीएम चाहें तो इस पैसे से किसानों का कर्ज माफ कर सकते हैं। कहा कि संदेश यात्रा का लक्ष्य किसानों का कर्ज माफ कराना है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के बीच जा रहे हैं। हम किसानों से तीन जानकारी मांग रहे हैं। उनका नाम, पता और उन्होंने कितना कर्ज लिया है। राहुल ने भरोसा देने वाले अंदाज में कहा कि विश्वास कीजिए हम पीएम तक आपकी बात लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भ्रष्टाचार के सवाल पर मोदी को घेरा
मड़िहान की खाट सभा में एक किसान ने मनरेगा मजदूरों के भुगतान में धांधली का मुद्दा उठाया। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि बड़ी अजीब बात है। प्रधानमंत्री तो कहते हैं कि इस देश से भ्रष्टाचार खत्म हो गया और आप कर रहे हैं कि भ्रष्टाचार बढ़ा है। किसानों से पूछा, कोई है जो यह बताए कि क्या वाकई भ्रष्टाचार खत्म हो गया। इस पर खाट सभा में मौजूद किसानों ने कहा कि अस्पताल, स्कूल, कालेज, गांव ऐसी कोई जगह नहीं जहां भ्रष्टाचार न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed