फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bicycle rider dies due to tractor hit

ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार की मौत

Thu, 22 Oct 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies due to tractor hit
लालगंज। थाना क्षेत्र के लालगंज लालगंज दीनगर मार्ग पर खजुरी बाईपास के पास बुधवार की शाम को ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर जिले के घाटम थाना क्षेत्र के रघुननाथपुर गांव निवासी 28 वर्षीय कमल पुत्र मुन्नीलाल अपने भाई, पत्नी और बच्चों के साथ लालगंज थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में रहकर फेरी लगाने का काम करता था। युवक फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। बुधवार की शाम को वह सब्जी लेेने गया था। सब्जी लेकर वह वापस लौट रहा था कि रास्ते में लालगंज-दीपनगर मार्ग पर खजुरी बाईपस पर बन रहे ओवब्रिज के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे घक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक मौका पाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को सीएसचसी ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक को तीन पुत्रियां है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed