फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BHU: South Campus to have laboratory and cyber library facilities.

बीएचयू : दक्षिणी परिसर में प्रयोगशाला और साइबर लाइब्रेरी की होगी सुविधा

Tue, 18 Aug 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
BHU: South Campus to have laboratory and cyber library facilities.
बएचयू के बरकछा ​स्थित राजीव गांधी द​​क्षिणी परिसर में बना केंद्रीय लाइब्रेरी, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकछा में शैक्षणिक और शोध सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। शोध एवं विकास की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय पुस्तकालय में 100 कंप्यूटर से युक्त साइबर लाइब्रेरी बनाने की योजना है, इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को डिजिटल संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी।
विज्ञापन

डिजिटल अध्ययन सुविधा बढ़ने से शोधार्थियों को ऑनलाइन जर्नल, ई-बुक, शोध सामग्री और अन्य अकादमिक संसाधनों का लाभ मिलेगा। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार ने बताया कि राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में 23 कोर्स का संचालन होता है। करीब दो हजार विद्यार्थी प
विज्ञापन
विज्ञापन

ढ़ते हैं। परिसर में सेंट्रल लाइब्रेरी है, जहां हर कोर्स की किताबें उपलब्ध हैं। अब ऑनलाइन का जमाना है और अधिकांश किताबें ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इसे देखते हुए सेंट्रल लाइब्रेरी में 100 कंप्यूटर लगाकर साइबर लाइब्रेरी बनाने की तैयारी है।
स्थान तय करके प्रस्ताव तैयार कर मुख्य परिसर में भेज दिया गया है। जल्द प्रक्रिया पूरी होने के बाद 100 कंप्यूटर मिल जाएंगे, जिन्हें सेंट्रल लाइब्रेरी में लगाया जाएगा। इसके बाद परिसर में पढ़ने वाले सभी छात्रों को ऑनलाइन किताबें पढ़ने को मिल सकेंगी। केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला बनाने की तैयारी है।

इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। एमएससी, एग्रीकल्चर, माइक्रो बायोलॉजी, फार्मेसी आदि में प्रयोगशाला की जरूरत को पूरी की जाएगी।
अभी सभी प्रयोगशालाएं अलग-अलग हैं। एक केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला बनाई जाएगी, जहां सभी विषयों की प्रयोगशालाओं से संबंधित उपकरण रहेंगे। एक केंद्रीय प्रयोगशाला होने से छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed