फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bharat solder floats audience spellbound

भरत मिलाप की झांकियों से दर्शक मंत्रमुग्ध

Wed, 02 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 02 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bharat solder floats audience spellbound
भैयादूज भरत मिलाप में निकाली गई राधा-कृष्ण की झांकी।
भैयादूज पर्व पर श्री बाल भरत मिलाप रामलीला कमेटी दुर्गादेवी के तत्वावधान में भरत मिलाप की मनोहारी झांकियां निकलीं। मंगलवार की सांयकाल दुर्गादेवी मुहल्ला स्थित श्रीरामटेक पर श्रीराम-भरत का मिलन देख नयन सजल हो उठे। 
विज्ञापन



नगर के आसपास के ग्राम्यांचलों से आए लोग सड़क की पटरियों पर मनोहारी झांकियों को देखने के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिए थे। सायंकाल करीब साढ़े चार बजे दुर्गा देवी मुहल्ला स्थित श्रीरामटेक पर प्रभु श्रीराम और भरत मिलन के उपरांत धूमधाम से गाजेे-बाजे के साथ भरत मिलाप की झांकियों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


श्रीरामटेक से निकलने के बाद झांकियां नगर के पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, गुड़हट्टी चौराहा, धुंधी कटरा, बसनही बाजार, घंटाघर, पक्की सरांय, चिनियहवा का इनारा, डंकीनगंज, पैरियाटोला होते हुए पुन: श्रीरामटेक पर पहुंचा, जहां श्रीरामचंद्र के पूजन-अर्चन व भव्य आरती किया गया। भरत मिलाप की झांकियों में श्रीकृष्ण-राधा, मां विंध्यवासिनी, माता मैहर, श्रीराम दरबार, कीनाराम, गणेश जी सहित तमाम देवी-देवताओं के रूप में सजे बच्चों की करीब 15 झांकियां दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। श्री बाल भरत मिलाप रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कस्तूर चंद्र, उअमरचंद्र कसेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed