फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bhaisod Balay mountain and Lahuriyadah village will be connected with Jal Jeevan Mission

जल जीवन मिशन से जुड़ेंगे भैसोड़ बलाय पहाड़ व लहुरियादह गांव

Wed, 19 Oct 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bhaisod Balay mountain and Lahuriyadah village will be connected with Jal Jeevan Mission
हलिया विकास खंड के लहुरियादह व भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव को जल जीवन मिशन से जोड़ा जाएगा। मंगलवार को एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र वर्मा व एसडीएम लालगंज विजय नारायण सिंह ने भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीएम जल निगम द्वारा चार वर्ष पूर्व बनाए गए ओवरहेड टैंक का निरीक्षण करने के बाद लहुरियादह गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या का निराकरण करने की मांग की। एडीएम ने ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता से पूर्व में जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन आदि के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

एडीएम अमरेंद्र वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर भैसोड़ बलाय पहाड़ व लहुरियादह गांव का निरीक्षण किया गया है। दोनों गांवों को जल जीवन मिशन से जोड़ने के लिए जल्द ही कार्यदाई संस्था एनसीसी लिमिटेड द्वारा सर्वे शुरू किया जाएगा। पाइप लाइन बिछाकर हर घर नल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति शुरू होने जाने से लहुरियादह व भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, पंचायत सचिव सौरभ यादव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed