फूड पैकेट का नहीं मिला लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के साढ़े सात हजार अंत्योदय कार्डधारकों को फूड पैकेट योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजना से वंचित होने पर प्रभावितों में रोष व्याप्त है। सफेद कार्डधारकों को योजना का लाभ नहीं मिलने का मलाल है।
तहसील क्षेत्र में 15 हजार 883 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इनमें से आठ हजार दो सौ 93 को फूड पैकेट लाभ के लिए चुना गया है। राजस्व तथा आपूर्ति विभाग की पेंचीदगी में सात हजार पांच सौ 70 अंत्योदय कार्डधारक लाभ से वंचित रह गए हैं। वंचित लोगों का आरोप है कि तहसीलकर्मियो की लापरवाही से उन्हें योजना का लाभ नही मिल पाय।
क्षेत्र में कुल 95 सार्वजनिक वितरण प्रणाली (सरकारी राशन की दूकान) हैं, जबकि पटेहरा ब्लॉक के 52 व राजगढ़ में से सात दूकानों को क्षेत्र के अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह तक नियमित रूप से फूड पैकेट सरकार द्वारा वितरण करने के लिए चयन किया गया। वहीं राजगढ़ के तीन दर्जन दूकानदारों को योजना से वंचित रखा गया है। आरोप लगाया जा रहा कि सूची भेजने में कोताही बरती गई है। गरीबों को दो निगाह से देखा जा रहा है।
वहीं अपात्रों का नाम सूची में भेज कर लाभ दिया जा रहा है। आपूर्ति विभाग का कहना है की सभी कार्डधारकों की सूची नेट पर उपलब्ध है और दैवी आपदा की लिस्ट तहसीलदार आफिस से जाती है।