फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Beneficiaries of Chief Minister's Child Service got acceptance letter

मुख्यमंत्री बाल सेवा के लाभार्थियो को मिला स्वीकृति पत्र

Thu, 05 Aug 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of Chief Minister's Child Service got acceptance letter
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने चार बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री बालसेवा योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों से कोविड-19 से मरने वाले परिवारों को चिह्नित करते हुए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अंतर्गत आवेदन पत्र भरवाने के लिए निर्देश दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि योजना में कोविड-19 से मृत लोगों के बच्चो को चिह्नित करते हुए लाभ के लिए जरूरी प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके अतिरिक्त कोविड-19 के कारण असहाय महिलाओं को भी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए जिले के सभी विकास खंडों में कैंप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सदस्य ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुकम्मल जानकारी न दे पाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न के 23 मामले आए
सदस्य के समक्ष महिला उत्पीड़न जैसे घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, जमीन विवाद, मानसिक उत्पीड़न, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, छेड़खानी, पॉक्सो आदि से संबंधित कुल 23 मामले आए। इसमें से आठ मामलों को तत्काल निस्तारित किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना, बाल विकास परियोजना विभाग से संचालित योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के कैंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीडी गुप्ता, एसपी सिटी संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दुबे, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, जिला सूचना अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed