फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Believers gathered to take a holy dip

Mirzapur News: पुण्य की डुबकी लगाने के लिए उमड़े आस्थावान

Thu, 13 Feb 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Believers gathered to take a holy dip

विज्ञापन


मिर्जापुर। माघी पूर्णिमा पर बुधवार को गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के घाटों में भोर से ही भीड़ जुटने लगी थी। गंगा स्नान करने के बाद लोगों ने दान और दर्शन-पूजन किया।



नगर में बरियाघाट, पक्काघाट, संकठाघाट, नारघाट में स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने श्री ताड़केश्वर महादेव व पंचमुखी महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। लोगों ने यथाशक्ति दान भी किया। जिगना, माघी पूर्णिमा पर काशी सरपती, गौरा, हरगढ़, नीवीगहरवार, गोगांव, चेहरा, नौगांव, जोपा, नदिनी, चडेचा, भिलगौर, डंगहर, दुगौली, उंचडीह, बबुरा, कोठरा मिश्रान, मिश्र पुर, बसेवरा व नगवासी घाट पर लोगों ने स्नान किया। वहीं, विजयपुर व डेरवा स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन




इसी तरह चुनार, नगर के शिवालाघाट, बालूघाट, संतोषी माता मंदिर घाट, बावन जी घाट, रामघाट, सहित अन्य घाटों पर स्नान ध्यान किया। पड़री,गंगा में स्नान करने के बाद लोगों ने मां चंडिका देवी का दर्शन पूजन किया। कछवां, बरैनी गंगा घाट सहित अन्य का रेला उमड़ रहा। इस दौरान गंगा के किनारे स्थित मंदिरों में लोगों ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed