फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Behavior, behavior and action make man great

आचरण, व्यवहार व कर्म मनुष्य को महान बनाता है

Sat, 27 Feb 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Behavior, behavior and action make man great
मिर्जापुर। नगर के तरकापुर व डंगहर में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नगर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा निकाली गई। नगर के तरकापुर से निकाली गई शोभायात्रा पुलिस लाइन, रमईपट्टी, सिविल लाइन, कचहरी, अस्पताल रोड, रामबाग व रामबाग होते हुए नगर के कई स्थानों से गुजरी।
विज्ञापन

डंगहर स्थित संत रविदास संघर्ष सेवा समिति के तत्वावधान में मनाए गए रविदास जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने कहा प्रतिभा किसी महल व जाति की मोहताज नहीं होती। आचरण, व्यवहार व कर्म मनुष्य को महान बनाता है। उन्होंने संत रविदास के जीवन व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक राजेश भारतीय ने कहा कि समाज और देश के लिए जो कुछ देकर जाता है वही महान होता है। ऐसे ही कुछ संत रविदास रहे। भगवान की मंशानुसार माध्यम बनकर लोगों की मदद करना संत रविदास के दिनचर्या में शामिल रहा। इस अवसर पर राजकुमार भारती, जगरन्नाथ भारती, शिवलाल सोनकर के अलावा भाजपा नेता रविशंकर साहू, मनोज दमकल आदि उपस्थित रहे। इसी तरह जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से रविदास जयंती मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अहमद, कमलेश सिंह चौहान, रुपेश गुप्ता, एजाज अहमद आदि ने संत शिरोमणि रविदास के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed