फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Before the counting of votes, the candidate and the agent will have to conduct a Kovid investigation

मतगणना से पहले प्रत्याशी और एजेंट को करानी होगी कोविड जांच

Thu, 29 Apr 2021 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Before the counting of votes, the candidate and the agent will have to conduct a Kovid investigation
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत दो मई को होने वाली मतगणना में अब कोविड प्रोटोकाल को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। मतगणना से पहले प्रत्याशी और एजेंट को कोविड जांच करानी होगी। जिसके पास निगेटिव रिपोर्ट होगी, उसे ही मतगणना कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो मई को सुबह आठ बजे से सहजानंद डीग्री कालेज बरैनी में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए पड़े मतों की गिनती कराई जाएगी। मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए उम्मीदवार व एजेंट को 72 घंटे पहले की कोरोना रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। उससे पुरानी रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। ब्लाक निर्वाचन अधिकारी संदीप सिंह ने प्रत्याशियों व एजेंट को कोविड जांच कराने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बिना रिपोर्ट के मतगणना स्थल पर किसी भी दशा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर जाने वाले प्रत्याशी अथवा अभिकर्ता का पास तभी बनेगा, जब वह कोरोना से संक्रमित नहीं होगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत ओझा ने बताया कि इस आशय का आदेश प्राप्त हो गया है। बृहस्पतिवार से मतगणना स्थल पर जाने के बाबत पास के लिए फार्म वितरण ब्लॉक मुख्यालय से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed