फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After Devgarh now bees attack mirzapur district 55 trainee forest guards stung many fainted four referred

UP: देवगढ़ के बाद अब इस जिले में मधुमक्खियों का हमला, 55 प्रशिक्षु वन दरोगाओं पर को काटा, कई बहोश; चार रेफर

Wed, 28 May 2025 12:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
After Devgarh now bees attack mirzapur district 55 trainee forest guards stung many fainted four referred
प्रशिक्षु वन दरोगाओं को अस्पताल में किया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

Bees Attack in Mirzapur: मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र के झरीनगरी पौधशाला में मंगलवार को कानपुर से आए 55 प्रशिक्षु वन दरोगाओं और दो रेंजरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे 15 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन




सभी घायलों को सीएचसी मड़िहान लाया गया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर चार लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में सभी को अस्पताल में छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय वनाधिकारी मड़िहान देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कानपुर में वन दरोगाओं का प्रशिक्षण चल रहा है। एक दिन पहले प्रशिक्षु वन दरोगा मड़िहान के चंदन वन में आए थे। मंगलवार को सुबह कानपुर के रेंजर राजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में 55 प्रशिक्षु दरोगा बस से मड़िहान रेंज स्थित झरीनगरी पौधशाला पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मची चीख-पुकार

After Devgarh now bees attack mirzapur district 55 trainee forest guards stung many fainted four referred
डाॅक्टरों से बातचीत करते वन अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

वहां से लौटने के लिए सब लोग बस में सवार होने लगे। इसी बीच मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बचने के लिए सभी इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने जलाकर धुआं कर किसी तरह उन्हें बचाने का प्रयास किया गया।

हमले सुजीत सिंह, सुशील कुमार, राम सिंह यादव, नवदीप, राजेंद्र, विवेक, आशीष कुमार मिश्र, अभिषेक, अमित समेत 15 लोग घायल हो गए। कंबल से ढक कर सभी को सीएचसी मड़िहान लाया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राधेश्याम बर्मा ने रेंजर राजेंद्र जायसवाल समेत चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र ने मड़िहान सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed