फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   beaten up for refusing to charge mobile

मोबाइल चार्ज करने से मना करने पर बंधक बनाकर की पिटाई

Thu, 14 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
beaten up for refusing to charge mobile
चुनार। कुसुम्ही गांव में अशोक कुमार सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह का मकान स्थित है। जिसकी देखभाल के लिए चुनार बाजार निवासी रामाश्रय को उन्होंने रखा है। बुधवार की सुबह गांव का ही युवक मिनटल अपनी मोबाइल लेकर पहुंचा और चार्जिंग करने के लिए कहा। इस पर घर की रखवाली कर रहे व्यक्ति ने मना कर दिया तो मिनटल दोबारा शाम को आया और जबरदस्ती चार्जर लगाकर चला गया। घर की देखभाल कर रहे व्यक्ति ने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मोबाइल अपने साथ ले गयी। पुलिस द्वारा मोबाइल ले जाने की जानकारी के बाद गुरुवार को सुबह युवक अपने पिता व भाई के साथ आया और रखवाली कर रहे व्यक्ति को बाइक पर बैठकर अपने घर ले गया और मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे मुक्त कराया। पुलिस ने मामले में युवक मिनटल व उसके पिता हीरालाल व भाई कृष्णानंद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed