फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Be careful in the changing season, keep food and drink healthy

बदलते मौसम में रहिए सावधान, खान-पान रखिए दुरुस्त

Sat, 12 Mar 2022 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Be careful in the changing season, keep food and drink healthy
मिर्जापुर। मार्च का बदलता मौसम कहीं आपको बीमार ना कर दे, इसलिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मार्च के शुरुआती दिन ऐसे होते हैं, जिसमें कई बार हम थोड़ा लापरवाह हो जाते हैं। इससे अक्सर इस मौसम में लोगों को जुकाम की समस्या हो जाती है। इसके अलाव मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी और उल्टी व पेट दर्द की भी समस्या होती है। मंडलीय अस्पताल में उपचार कराने के लिए इस तरह की मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉ. उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि जैसे मौसम बदलता है। उसका सबसे सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। हमारा शरीर लंबे समय तक एक मौसम का अभ्यस्त हो जाता है। नए मौसम के हिसाब से ढालने के लिए उसको वक्त चाहिए होता है। नए मौसम के लिए अगर हम थोड़ी तैयारी कर लें तो फिर कोई समस्या नहीं होने वाली है। हमें सबसे जरूरी चीज जो करने की जरूरत होती है, वह है लापरवाही न होने दें। कई बार हमें लगता है कि गर्मी हो रही है तो हम पंखा चालू कर लेते हैं और सो जाते हैं। गर्मी लगने पर फैन आन करना ठीक है, लेकिन अभी मौसम ऐसा है कि सुबह के समय ठंड होने लगती है। इसलिए हमें हल्के मोटे ऊनी कंबल या चादर ओढ़कर ही सोना चाहिए। इस समय मच्छर भी लगते है। इसलिए लोग पंखा चलाते है तो मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। मौसम के हिसाब से खान-पान भी बदलना चाहिए। इसके चलते लोग पेट दर्द और दस्त आदि के शिकार हो रहे हे। मंडलीय अस्पताल में इन दिनों ऐसे मरीज ही आ रहे हैं।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम परिवर्तन होने पर अधिक सावधान रहने की जरूरत है। गर्मी लगने पर पंखा चलाएं तो चादर या कंबल पास रखें। खान-पान में भी बदलाव करें। गर्मी आ रही है तो पानी अधिक पीएं। मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed