फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BDO should solve the problems of farmers till two

बीडीओ किसानों की समस्याओं का दो तक करें समाधान

Mon, 31 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
BDO should solve the problems of farmers till two
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पहाड़ी के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को दो नवंबर तक प्रधानों की सभी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया है। प्रधानों ने बीडीओ की कार्यप्रणाली एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने के अलावा सम्मानजनक व्यवहार नहीं किये जाने की शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस व डीपीआरओ अरविंद कुमार ने शनिवार को पहाड़ी विकास खंड के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर वार्ता की थी। प्रधानों व बीडीओ से बातचीत के बाद अधिकारियों ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी है। रिपोर्ट के मद्देनजर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को चेतावनी देने के साथ ही प्रधानों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निस्तारण दो नवंबर को शाम तक करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्रधानों की शिकायत थी कि खंड विकास अधिकारी पहाड़ी की तरफ से मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए जिला स्तर पर नहीं भेजी गई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए दो नवंबर तक कार्ययोजना उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार वित्तीय प्रशासनिक स्वीकृति में विलंब, भुगतान के लिए एमआईएस की प्रविष्टि में देर किए जाने, व्यक्तिगत लाभार्थीपरक योजनाओं में लाभार्थियों के चयन में शिथिलता आदि का भी आरोप लगाया गया है। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने बीडीओ को दो नवंबर तक का समय दिया है।

जिलाधिकारी ने बीडीओ को जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर अपने दायित्वों के निर्वहन का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस को निर्देशों का दो नवंबर तक अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ ही इसकी आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed