फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BDO created clusters for development works

विकास कार्यों के लिए बीडीओ ने बनाए क्लस्टर

Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
BDO created clusters for development works
लालगंज विकास खंड के गांवों के विकास कार्यों को गति देने के लिए क्लस्टर बनाकर ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। खंड विकास अधिकारी रमाकांत ने पंचायत सचिवों के लिए गांवों का निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

लालगंज ब्लॉक के तहत आने वाले कुल 53 ग्राम पंचायतों में 13 क्लस्टर बनाए गए हैं। इसमें एक क्लस्टर में चार से पांच गांव शामिल किए गए हैं। एक क्लस्टर में दस से 12 हजार की आबादी का नेतृत्व किया जाएगा। इसके तहत क्लस्टर नंबर एक के पंचायत सचिव को लल्लू राम भारतीय के पास अतरैला राजा, रजई , सेमरी कला, कटाई गांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लस्टर नंबर दो के पंचायत सचिव संजीव कुमार सिंह को बनवारी, बरडिहा, मेढरा, लालापुर, बस्तरा राजा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लस्टर नंबर तीन और चार के पंचायत सचिव श्यामधर तिवारी को बामी, धसड़ा, लहंगपुर, रेही, चितांग, गंगहरा कला, मझियार, मुंशीपुर और राजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लस्टर नंबर पांच और छह के पंचायत सचिव अजय शंकर पासी को पतुलखी, रामपुर वासिद अली, रानीबारी, तुलसी, बसही कला, लालगंज और नेवढ़िया गांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लस्टर नंबर सात के पंचायत सचिव सुनील चतुर्वेदी को धोबहा देवघटा, थरपरसिया, नदौली करौंदी, नरैनाकला तथा क्लस्टर नंबर आठ और नौ के पंचायत सचिव दिलीप कुमार को दुबार कला, कठवार, रामपुर कामता प्रसाद, चर्कीकला, दुबार खुर्द, जयकर कला, खैराकला व उसका गांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लस्टर नंबर दस और ग्यारह के पंचायत सचिव शशिकांत धर द्विवेदी को भेंडा, गड़मड़, गंगासायर कला, पतार कला, कोलकम कला, कोठी, रामपुर मड़वा, तेन्दुआ कला व तुर्कहा तथा क्लस्टर नंबर 12 के पंचायत सचिव शिवाकांत सेठ को खरिहट कला, पंजरा, महादेव और पचोखर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लस्टर नंबर 13 के पंचायत सचिव कैलाश नाथ बिन्द को महुलार, तेन्दहनी और उसरी खम्हरिया ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed