फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BDC with 20 members, 24 were rescued

20 बीडीसी सदस्य संग 24 मुक्त कराए गए

Fri, 22 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 22 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
BDC with 20 members, 24 were rescued
विंध्याचल के एक होटल में बुधवार की देर रात छापेमारी कर एसपी ने बंधक बनाए गए 20 बीडीसी सदस्यों समेत 24 को मुक्त कराया। सभी पड़री थानाक्षेत्र के हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी।

 एसपी अरविंद सेन को बुधवार की शाम सूचना मिली कि पहाड़ी ब्लॉक से प्रमुखी का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी ने क्षेत्र के 24 बीडीसी सदस्यों का अपहरण कर एक होटल में रखा है।

एसपी ने सदस्यों के घरवालों से संपर्क साधा तो पता चला कि सभी को विंध्याचल के एक होटल में रखा गया है। एसपी के निर्देश पर सीओ क्राइम ब्रांच श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व विंध्याचल पुलिस ने होटल पर छापा मारा, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

 
पुलिस अन्य होटलों व लाज तथा गेस्टहाउस में छापेमारी कर रही थी, तभी पता चला कि होटल के तहखाने में सदस्यों को रखा गया है।

एसपी तहखाने में पहुंचे तो सभी सदस्य मिल गए। उनको बाहर लाया गया। सदस्यों ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के कठिनई गांव निवासी अशोक पंडा और अन्य लोग तीन दिन पहले विंध्याचल दर्शन करने के बहाने ले आए और बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पड़री पुलिस ने कठनई गांव निवासी अशोक पंडा, नागेश पंडा, प्रदीप, शीतला पंडा और एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 364, 342, 506 के अलावा एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्जकर आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed