{"_id":"0db3baf9e9791eb1bac181a7e76dc9ad","slug":"bdc-s-brother-found-the-body-member-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य के भाई का शव मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्य के भाई का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
लालगंज ब्लाक से प्रमुख पद के एक दावेदार और उनके भाई पर बीडीसी सदस्य के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने वाले युवक की लाश गुरुवार की सुबह संगमोहाल रेलवे लाइन पर मिली।
परिवार के लोगों ने प्रत्याशी और उसके भाई पर युवक की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर रखने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी है।
लालगंज पुलिस ने भोला सिंह और उसके भाई दिनेश सिंह समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
नदौली कराैंदी गांव निवासी लालचंद्र ने 13 जनवरी को लालगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसका भाई शंभू नदौली करौदी से क्षेत्र पंचायत सदस्य है।
आरोप लगाया था कि लालगंज ब्लाक से प्रमुख पद के दावेदार भोला सिंह तथा उनके भाई दिनेश सिंह ने अपने पक्ष में वोट डालने के लिए शंभू का अपहण कर लिया है।
पुलिस ने 13 जनवरी को ही भोला और दिनेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच गुुुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे लालचंद्र की लाश संगमोहाल ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन पर मिली।
जीआरपी ने शव कब्जे में ले लिया। उधर, लालचंद्र के गायब होने की जानकारी होने पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे थे।
शुक्रवार की सुबह वे संगमोहल रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे तो लोगों ने बताया कि एक लाश गुरुवार की सुबह रेलवे लाइन पर मिली है। परिवार के लोग जीआरपी थाने पहुंचे और लाश की शिनाख्त लालंचद्र के रूप में की।
विज्ञापन
उषा देवी ने बताया कि भोला सिंह और दिनेश सिंह ने उसके पति लालचंद्र को कुछ दिन पहले धमकी दी थी कि वह अपनी शिकायत वापस ले ले, अन्यथा उसकी हत्या कर दी जाएगी।
इस बारे में उसके पति ने कुछ दिन पूर्व बताया था। आशंका है कि भोला सिंह और दिनेश सिंह ने उसकी हत्या कर लाश रेलवे लाइन पर रख दी।