फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Baoli will bring together devotees of the Nag Panchami furrow

नागपंचमी पर नागकुंड की बावली पर जुटेंगे भक्तजन

Sun, 07 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 07 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Baoli will bring together devotees of the Nag Panchami furrow
बावली
नागपंचमी पर कंतित स्थित नागकुंड पर पूजन-अर्चन करने श्रद्धालु जुटेंगे। मान्यता है कि यहां पर नाग देवता का पूजन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। देखरेख व संरक्षण के अभाव में ऐतिहासिक नागकुंड अपनी पहचान खोता चला जा रहा है, बावजूद इसके नागकुंड भक्तों के आस्था का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन



नागपंचमी को नागकुंड पर बड़ी संख्या में भक्त नाग देवता का पूजन अर्चन करने आते हैं।  मान्यता है कि विंध्याचल के त्रिकोण पथ पर पाताल लोक का रास्ता है। पाताल लोक का रास्ता प्राचीन नगरी पंपापुर से था, जो विंध्याचल में है। शास्त्रों में वर्णित है कि पंपापुर नागवंशी राजाआें की राजधानी थी। मां विंध्यवासिनी नागवंशी राजाओं की कुल देवी के रूप में पूजीं जाती थीं। नागकुंड में पांच कुएं हैं।
विज्ञापन


इस कुंड को बावन घाट की बावली भी कहा जाता है। इसमें चारों दिशाओं से  जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं। मान्यता है कि इन सीढ़ियों को नागवंशियों ने बनवाया था और इसी रास्ते से पाताल लोक तक जाते थे। कुंड की गहराई कितनी है, इसको कोई भी नहीं जानता है। कहा यह भी जाता है कि वर्षों पूर्व माता के धाम में आने वाले भक्त इस कुंड से प्रसाद बनाने के लिए जो बर्तन मांगते थे, वह मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग उसका प्रयोग कर उसे वापस कुंड में डाल देते थे। नागवंशी राजाओं की कुल देवी मां विंध्यवासिनी के पूजन की धूपदानी पर नाग के फन की बनी हुई है, जिसे नागवंशीय राजाओं की निशानी माना जाता है। मान्यताओं के चलते नाग पंचमी पर यहां पूजन करने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं। मगर रखरखाव के अभाव में बावली की  सीड़ियां टूटने लगी हैं। नागपंचमी की तैयारियां चल रही हैं लेकिन पानी में काई जमी हुई है और सीढ़ियों पर घास उगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed