फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ban on touching the feet of Mother Vindhyavasini during Chaitra Navratri

Mirzapur News: चैत्र नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श पर प्रतिबंध

Thu, 04 Apr 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ban on touching the feet of Mother Vindhyavasini during Chaitra Navratri
विंध्याचल। श्री विंध्य पंडा समाज की मंदिर की छत पर स्थित कार्यालय में बुधवार को हुई आम सभा में नवरात्र मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि नवरात्र के दौरान 24 घंटे मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि नवरात्र मेले के दौरान 24 घंटे मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्णिमा तक श्रद्धालुओं की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सदस्य अपनी वेषभूषा तथा पहचान कॉर्ड के साथ मंदिर परिसर में मौजूद रहेंगे। संचालन करते हुए मंत्री भानु पाठक ने कहा कि नवरात्र मेले के दौरान पान, मसाला खाकर मंदिर परिसर में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक, तेजन गिरी, शनि दत्त पाठक, गौतम द्विवेदी, रतन मोहन मिश्र, संगम लाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed