{"_id":"61cca39e09dbea41867dcb2c","slug":"ban-on-touching-feet-in-vindhyavasini-temple-for-48-hours-on-new-year-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्यवासिनी मंदिर में चरण स्पर्श पर रोक: नए साल पर 48 घंटे रहेगा प्रतिबंध, कोरोना को लेकर प्रशासन का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्यवासिनी मंदिर में चरण स्पर्श पर रोक: नए साल पर 48 घंटे रहेगा प्रतिबंध, कोरोना को लेकर प्रशासन का फैसला
Thu, 30 Dec 2021 12:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:23 AM IST
सार
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने निर्णय लिया है कि नए वर्ष पर 48 घंटे तक विंध्यवासिनी मंदिर में चरण स्पर्श पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में नए वर्ष पर विंध्याचल मंदिर में होने वाली संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने दो दिनों तक चरण स्पर्श पर रोक लगाने का निर्णय लिया। एक और दो जनवरी को मंदिर में चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
नववर्ष व कोरोना कर्फ्यू को देखते हुए प्रशासनिक भवन की सभागार में बुधवार की शाम नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंडा समाज व परिषद की संयुक्त बैठक हुई। दोनों संस्थाओं ने आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत तमाम बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
इसमें निर्णय लिया गया कि एक और दो जनवरी को मां विंध्यवासिनी का चरणस्पर्श पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था को देखते हुए चार पहिया वाहनों को नवरात्र की भांति दूर ही रोका जाएगा। भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन