फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ballast - 16 vehicles caught illegally transporting sand

गिट्टी- बालू का अवैध परिवहन करते पकड़े गए 16 वाहन

Fri, 09 Sep 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ballast - 16 vehicles caught illegally transporting sand
मिर्जापुर। गिट्टी व बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार की रात बड़ी कार्रवाई की गई। अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल के नेतृत्व में दल ने ऐसे 16 वाहनों को पकड़ा। इसमें से छह का आनलाइन चालान किया गया। साथ ही 10 को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया।
विज्ञापन

जाँच के दौरान बिना परिवहन प्रपत्र व ओवरलोड परिवहन करने वाले चार वाहनों को थाना-अहरौरा में, एक वाहन को थाना पड़री में, दो वाहनों को पुलिस चौकी - मण्डी समिति (कोतवाली-कटरा) में तथा तीन वाहनों को थाना-मड़िहान में सीज कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया। साथ ही छह वाहनों का आनलाइन चालान किया गया। कहा गया कि बालू व गिट्टी का ओवरलोड परिवहन कराने वाले पट्टेधारकों और क्रशर स्वामियों के विरूद्ध भी विधिक कार्रवाई की जायेगी। इन वाहनों से खनन विभाग एवं परिवहन विभाग लगभग 2050000 रुपये की राजस्व क्षतिपूर्ति या जुर्माना वसूलेगा। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल के नेतृत्व में गठित टीम में उप जिलाधिकारी मड़िहान अश्वनी कुमार, लालगंज विजय नारायण सिंह, खान अधिकारी आशीष चौधरी, सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सन्तोष कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed