फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Balanced fertilizers will produce good yields

संतुलित उर्वरकों से होगी अच्छी पैदावार

Tue, 02 Feb 2021 09:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Balanced fertilizers will produce good yields
चुनार। मृदा स्वास्थ्य कार्ड कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग की ओर से मंगलवार को मॉडल ग्राम कठेरवा में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक (मृदा शोध एवं सर्वेक्षण) कृषि निदेशालय, लखनऊ सत्येंद्र कुमार सिंह तथा संयुक्त कृषि निदेशक एके सिंह विंध्याचल मंडल, की उपस्थिति में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा के कृषि वैज्ञानिक श्रीराम सिंह ने टिकाऊ खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कृषक भाई खेत की मिट्टी परीक्षण के आधार पर तैयार मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संस्तुतियों के अनुसार जैविक एवं रासायनिक उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करें। सहायक निदेशक महेंद्र सिंह ने नवीतम कृषि प्रौद्योगिकी पर प्रकाश डाला। मृदा वैज्ञानिक डॉ. एसएन सिंह ने कृषकों को जैविक खेती के विधा के बारे में बताया। इस गोष्ठी में कृषि सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी के माध्यम से 15 विजेता कृषकों को प्रशस्ति पत्र तथा औषधीय पौध देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में एटीएम जयप्रकाश व संदीप और राजेश, सुरेंद्र, कृष्ण कुमार सिंह, सुमन सिंह तथा उषा सिंह इत्यादि किसानों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी का संचालन गौतम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed