फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Balanced diet is essential for good health

अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार जरूरी

Thu, 08 Sep 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Balanced diet is essential for good health
भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में बुधवार को संतुलित आहार एवं स्वस्थ भारत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम संयोजिका डॉ.रेखा पाठक ने कहा कि व्यक्ति को लंबे समय तक अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए संतुलित आहार जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. आत्रेयी आद्या चटर्जी ने कहा कि स्वस्थ समाज से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। इसलिए हमें अपनी जीवन शैली में संतुुलित आहार को प्राथमिकता देनी चाहिए। डॉ. वंदना मिश्रा ने कहा कि गर्भवती एवं बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए विशेषकर ताजा फल, हरी सब्जियां एवं दूध का सेवन आवश्यक है। प्राचार्य प्रो. बीना सिंह ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की। इसके पूर्व विषय प्रवर्तन डॉ राजमोहन शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजिका डॉ. आत्रेयी आद्या चटर्जी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत महिला अध्ययन केंद्र एवं मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस दौरान डॉ. ओम शंकर गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार त्रिपाठी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. ऋषभ कुमार, डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सौरभ चौबे, वसीम अकरम अंसारी, आशुतोष सिंह, सरिता, दिव्या यादव, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed