फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bal Krishna 's pastimes spellbound watching

बाल श्रीकृष्ण की लीलाओं को देख मंत्रमुग्ध

Sat, 17 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 17 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bal Krishna 's pastimes spellbound watching
अमर सिंह फैंस एसोसिएशन एवं मां विंध्यवासिनी सेवा समिति  कोलकाता की ओर से मोतियाझील स्थित भंडारा स्थल परिसर में चल रहे  भव्य रासलीला का मंचन देखने भक्तों का रेला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


मंचन के तहत वृंदावन के कलाकारों ने अपने भावपूर्ण मंचन से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान श्रीकृष्ण के जयकारे से परिसर गुंजायमान हो रहा  था। रासलीला मंचन दौरान मयूूर नृृत्य दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


नौ दिवसीय रासलीला मंचन के तीसरे दिन मथुरा एवं वृंदावन के कलाकारों ने अपने बेहतरीन मंचन से उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

 रासलीला के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के मयूर नृत्य एवं बाल लीलाओं के मंचन ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। लीला का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक मनीष औदिच्य ने विधि विधान पूर्वक मां विंध्यवासिनी की आरती व पूजन कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रासलीला मंचन के तहत कुबेर भंडारी के दो पुत्र थे, दोनों भाई अप्सराओं को लेकर मंदाकिनी नदी में स्नान कर रहे थे। मद में मदांत होकर नारद जी को देख प्रणाम व दंडवत न करके उनका मजाक उड़ाया।


नारद जी ने उनकी वाणी सुनी तो वह क्रोध में आए और दोनों भाईयों नलकुवल व मनग्रीव को श्राप दिया कि जाओ तुम जड़ हो जाओ। श्राप सुनते ही दोनों भाई नारद जी के चरणों में गिर पड़े।

रासलीला के दौरान संस्था के अध्यक्ष विजय उपाध्याय,  सभासद शंकर बिंद, दिनेश्वरपति त्रिपाठी, प्रभात जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed