फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bakrid namaz will be offered today at 7 am

Mirzapur News: आज सुबह सात बजे अदा की जाएगी बकरीद की नमाज

Sat, 07 Jun 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bakrid namaz will be offered today at 7 am
मिर्जापुर। बकरीद की नमाज ईदगाह में शनिवार को सुबह सात बजे होगी। इसके लिए इंतजामिया कमेटी की ओर से तमाम इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से मस्जिदों और ईदगाह के आसपास सफाई व प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है। वहीं, शुक्रवार को ग्राहकों से बाजार गुलजार रहे। देर शाम तक कपड़ों, जूते-चप्पल और खानपान की दुकानों में खरीदारी होती रही।
विज्ञापन

बकरीद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बकरा मंडी समेत पूरे बाजार गुलजार रहे। सेवईयों की खरीद के साथ खोवा मंडी में खोवा खरीदने वालों की भीड़ रही। शुक्रवार को एक बकरा 2000 रुपये में बिका। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न दी जाए। साथ ही कुर्बानी के बाद उसके अवशेष खुले में न फेकें। कहा कि किसी भी क्षेत्र में विवाद का तनाव होने पर तत्काल अधिकारियों को सूचित करें।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए और खुले में कुर्बानी न की जाए। शहर काजी मौलाना नजम अली ने कहा कि ईदगाह में बकरीद की नमाज सात जून को सुबह सात बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed