{"_id":"653abdfbcde3ea3d8a085c57","slug":"bad-tube-wells-and-hand-pumps-will-be-rebar-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-7637-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खराब ट्यूबवेल व हैंडपंप होंगे रीबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खराब ट्यूबवेल व हैंडपंप होंगे रीबोर
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका मिर्जापुर क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए खराब पड़े ट्यूबवेल, हैंडपंप व मिनी ट्यूबवेल के रीबोर करने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही खराब पड़े हैंडपंपों, ट्यूबवेल व मिनी ट्यूबवेल को रीबोर करने के कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। इससे नगर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।
नगर में इस समय चार बड़े ट्यूबवेल के बोर ध्वस्त हैं। या तो वहां कम पानी आ रहा है अथवा बालू मिश्रित पानी आ रहा है। जलकल सिटी कोतवाली के सामने, लालडिग्गी, बथुआ क्षेत्र स्थित पालीटेक्निक के गेट नंबर एक के पास तथा फतहां स्थित प्रधान डाकघर के पास स्थित चार नलकूपों को रीबोर कराने की तैयारी कर रहा है। इनका बोर खत्म हो चुका है। इसी प्रकार नगर में विभिन्न स्थानों पर लगे 15 हैंडपंप भी रीबोर किए जाएंगे। इनके अलावा विभिन्न गलियों में लगे 10 मिनी ट्यूबवेल भी रीबोर कराए जाएंगे। नगर के 38 वार्डों में रहने वाले साढ़े चार लाख से अधिक आबादी के लिए फिलहाल 66 ट्यूबवेल, 833 मिनी ट्यूबवेल, 1854 हैंडपंप, 320 सार्वजनिक नल के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। नगर में इस समय प्रति व्यक्ति 150 लीटर प्रतिदिन पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसके साथ ही आवश्यकता होने पर 28 टैंकरों से भी जलापूर्ति की जाती है। जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान में नगर क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति सामान्य बनी हुई है। रीबोर कराए जाने संबंधी प्रस्ताव स्वीकृत हो जाने पर जलापूर्ति व्यवस्था में और सुधार होने की उम्मीद है।